निकाय चुनावों का हुआ ऐलान, जानिए आप के जिलें में कब होगा मतदान

निकाय चुनावोंलखनऊ। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों का ऐलान निर्वाचन आयोग ने आज शुक्रवार 27 अक्टूबर को कर दिया हैं। निकाय चुनाव के मतदान 3 चरणों में होगा पहला फेज 22 नवंबर, दूसरा फेज 26 नवंबर, तीसरा फेज 29 नवंबर होगा।  मतदान सुबह 7.30 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना एक दिसम्बर को होगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एस के अग्रवाल ने तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि 11389 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। साथ ही निकाय चुनाव ईवीएम से होंगे और नगर पालिका, नगर पंचायत के बैलेट पेपर से चुनाव चुनाव होंगे।

पहले चरण में 24 जिलों, दूसरा चरण में 25 जिले, तीसरा चरण में 26 जिले में चुनाव होंगे।

पहले चरण में यहां होंगे चुनाव  (22 नवंबर)

शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और सोनभद्र में चुनाव होंगे।

दूसरे चरण में यहां होंगे चुनाव (26 नवंबर)

लखनऊ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, ललितपुर, बांदा, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बलिया, वाराणसी और भदोही में मतदान होगा।

तीसरे चरण में इन जिलों में मतदान (29 नवंबर)

सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात,  झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर और मिर्जापुर में वोट पड़ेंगे।

एस के अग्रवाल ने कहा कि 32 दिन में पूरा चुनाव सम्पन्न होगा। चुनाव राज्य सरकार के संसाधनों से होगे और सभी सुरक्षा बल राज्य सरकार की होंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाली पैरा मिलिट्री फ़ोर्स की सहायता नहीं ली जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि मतदाता सेल्फ मोबाइल लिंक से रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन मतदाता सूची देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि ‘निकसी’ चुनाव की गतिविधियों पर नज़र रखेगी।

खर्च सीमा बढ़ी:-

80 से ज्यादा वार्ड में खर्च की सीमा 25 लाख कर दी गयी है, साथ ही 80 से कम वार्ड में मेयर प्रत्याशी 20 लाख खर्च कर सकेंगे। 41- 55 वार्ड तक 8 लाख तक खर्च, 25- 41 वार्ड तक 6 लाख की खर्च सीमा रखी गयी है। पार्षद के लिए 2 लाख तक खर्च सीमा निर्धारित की गयी है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि एक एप भी जारी किया गया है। जिसमें  निकाय चुनाव की सभी जानकारी उपलब्ध होगी।

LIVE TV