दुनिया के इस रेस्टॉरेंट में गजब है नजारा, पुलिस लेती है आर्डर और कैदी बनाते हैं खाना…
दुनिया में की अजीबो-गरीब रेस्टोरेंट्स ऐसे हैं, जहां टॉयलेट शीट पर और सांपों के घर में खाना परोसा जाता है। लेकिन इन जैसे रेस्टोरेंट्स से भी अलग चेन्नई का ‘कैदी कीचन’ रेस्टोरेंट ऐसा है, जहां का नजारा आपको बेहद हैरान कर सकता है।
दरअसल, चेन्नई के मायलापोर में बने ऐसे रेस्टॉरेंट में पुलिस ऑर्डर लेते हुए दिखती है और कैदी खाना खिलाते हुए दिखते हैं।
लेकिन हकीकत में दोनों में कोई पुलिसकर्म या कैदीन नहीं होता है।
इस तरह ‘कैदी कीचन’ रेस्टोरेंट में वेटर पुलिसकर्मी के ड्रेस में होते हैं और खाना परोसने का काम कैदी की तरह दिखने वाले वेटर करते हैं।
यही नहीं यहां का डायनिंग चेयर भी पुलिस स्टेशन की चेयर जैसा ही है। अंदर आते ही आपको लगेगा कि जैसे आप किसी जेल में पहुंच गए हैं।
लाखों में क्यों बिकी ये टूटी हुई घड़ी, इसके बारे में जानकर हर कोई हैरान…
यहां का खाना बेहद लजीज होता है। इस रेस्टोरेंट की सबसे खास बात यह है कि यह केवल वेजिटेरियन ही है।
आपको बता दें कि ऐसे रेस्टोरेंट में बार भी नहीं है और इसका उद्देश्य लोगों को कानून की अहमियत समझाने के साथ ही अपराध से दूर करने के लिए प्रेरित करना है।