शादी के तुरंत दिव्यांका चलीं पिया के घर, देखें तस्वीरें

दिव्यांका त्रिपाठीनई दिल्ली। टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से चर्चा में आई एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की बीती रात शादी हो गई है। वह अब मिसेज दहिया बन गई हैं। शादी के तुरंत बाद उन्होंने भोपाल से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी जहाँ उनका ससुराल है। इसी दौरान उनको एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: आलिया ने खोला राज़- सिर्फ ब्वॉयफ्रेंड ही नहीं, मेरा पति भी है

दिव्यांका त्रिपाठी की शादी

दिव्यांका ने पिंक कलर की साड़ी, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहन रखा है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी । उनके चेहरे पर ज़रा सी भी थकान नज़र नहीं आ रही थी। चंडीगढ़ पहुंचकर वह रिसेप्शन पार्टी के लिए तैयारी में जुट जाएंगी।

उसके बाद दोनों का मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देने का प्लान है। इस दौरान फ़िल्मी दुनिया के भी जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी।

यह भी पढ़ें:  फिर जेल जाएंगे संजय दत्त और खलनायक बनकर करेंगे वापसी

आपको बता दें कि ‘ये हैं मोहब्बतें’ के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढीं फिर परिवार वालों की रजामंदी से दोनों ने शादी कर ली।

देखें तस्वीरें:

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी

 

 

 

LIVE TV