दादी-नानी के नुस्खों में आपकी इन 11 बीमारियों का इलाज
रोजमर्रा की शारीरिक दिक्कतों में दादी-नानी के नुस्खे बड़े काम आते हैं। इन नुस्खों पर अमल करने भर से आपकी सेहत बेहतर रहती है। चाहे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो या रूसी की, दादी-नानी के नुस्खे अपनाने से फायदा होना तय माना जाता है। आज जानिए ऐसी ही 11 दिक्कतों का घरेलू इलाज:-
दादी-नानी के नुस्खे
- तेज सिरदर्द : सेब को छील कर बारीक काटें। उसमें थोड़ा सा नमक मिला कर सुबह खाली पेट खाएं।
- पेट फूलना : 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा पानी में मिला कर पियें।
- मासिक धर्म का दर्द : एक गिलास ठंडे पानी में 2-3 नींबू निचोड़ कर रोज पीने से राहत मिलती है।
- गले की खराश : 2-3 तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालें और उसके साथ पानी से गरारा करें।
- मुंह का अल्सर : पका केला और शहद मिला कर खाने से तुरंत राहत मिलती है। या फिर इसे पेस्ट बना कर भी मुंह में लगाया जा सकता है।
- सफेद बाल : सूखा आंवले को बीच से काट कर नारियल तेल में उबालें और फिर उसी तेल से सिर की मालिश करें।
- हाई ब्लडप्रेशर : तीन ग्राम मेथी दाना पाउडर सुबह-शाम पानी के साथ लें। इसे 15 दिनों तक लेने से लाभ मालूम होता है। यह डायबिटीज में भी लाभकारी है।
- शरीर पर जलन : शरीर पर कहीं जल गया हो, तेज धूप से त्वचा झुलस गई हो, त्वचा पर झुर्रियां हों या कोई त्वचा रोग हो तो कच्चे आलू का रस निकालकर लगाने से फायदा होता है।
- अस्थमा : आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को एक चम्मच शहद के साथ मिक्स कर के रात में सोने से पहले खाएं।
- रूसी : कपूर और नारियल तेल लगाएं। इसे रोज रात को सोने से पहले भी लगाया जा सकता है।
- डार्क सर्कल : संतरे के रस को ग्लीसरीन के साथ मिक्स कर के आंखों के नीचे लगाएं।