थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में 13 लोग हुए घायल
थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार पीएचसी पर किया गया। पुलिस ने इन मामलों में एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।

पहली घटना कमरौली गांव में शुक्रवार को देर शाम हुई। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस विवाद में एक पक्ष से अजय यादव, गोविद व दूसरे पक्ष से सचीन पासवान, मन्नू, रोहित, गुड्डू, भोला घायल हो गए।
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के इंदररली मलकौनी गांव शनिवार को सुबह हुई। बिजली जलाने के सवाल को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। गाली गलौच से शुरु विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान जम कर लाठी डंडे का प्रयोग हुआ। इसमें एक पक्ष के शिवलाल वर्मा, सुखन वर्मा व दूसरे पक्ष के सुखलाल पासवान , अजय पासवान व अर्जुन पासवान घायल हो गए।
तीसरी घटना भीमपुरा थाना क्षेत्र के मसुरिया में हुई। मारपीट की घटना में लक्ष्मी राम घायल हो गए। इनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पर किया गया।