
रिपोर्ट – राज सैनी
जौनपुर : शहर में तालाब में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई | घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है |तलाब मे नहाते समय दोनों लड़कियां गहरे पानी मे चली गई थी | और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों बहने डूब गईं |मरने वाली दोनों ममेरी बहन बतायी जा रही हैं | घटना बरसठी थाना इलाके के सरसरा गाँव की है |

जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव निवासी मुकेश बिन्द की 8 वर्षीय पुत्री डिम्पल अपने ननिहाल आयी हुई थी |अपने ममेरी बहन महिमा के साथ वह गांव मे स्थित तालाब में नहाने पहुंच गयी | तालाब में नहाते समय दोनों लड़कियां पानी के गहराई में जाने की वजह से डूब गई |
प्रेरणा : 73 साल के बुज़ुर्ग बने छात्रों के लिए मिसाल, इस उम्र में फिर से शुरू की पढाई !
सूचना मिलने पर लोग तलाब की ओर दौड़े और दोनों लड़कियों को बाहर निकला गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी |पुलिस को सूचना देने के बाद दोनों बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया | जहां चिकित्सकों ने दोनो बालिकाओं को मृत घोषित कर दिया |
मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया | मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर दोनों के शव को परिवार वालो को सुपुर्द कर दिया |





