कोर्ट ने दिया सुकून लेकिन डीटीसी ने लिया छीन

डीएनडी टोलनई दिल्ली: दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने गुरुवार को कहा कि वह दिल्ली-नोएडा डाइरेक्ट (डीएनडी) फ्लाइवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों से टोल टैक्स वसूलना तब तक जारी रखेगा, जब तक उसे इसे रोकने के लिए आधिकारिक सूचना नहीं मिल जाती।

डीएनडी टोल टैक्स पड़ेगा देना

डीटीसी के उप मुख्य महाप्रबंधक अनुज सिन्हा ने बताया, “टोल टैक्स बंद करने के लिए हमें कोई आधिकारिक विज्ञप्ति नहीं मिली है।”

उनकी प्रतिक्रिया तब सामने आई है, जब डीटीसी से नोएडा जाने वाले यात्रियों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए टोल टैक्स देने का विरोध किया है।

डीटीसी बस के कंडक्टर ने कहा कि उन्हें अभी तक डीएनडी टोल टोल टैक्स वसूलना बंद करने का आदेश नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने डीएनडी टोल टैक्स की वसूली बंद करने का बुधवार को आदेश दिया।

LIVE TV