‘झलक दिखला जा’ में इस बार सात खास जोडि़यां और एक खूबसूरत जज
मुुंबई। फेमस कपल डांस शो झलक दिखला जा एक बार फिर टीवी पर लौट रहा है। कलर्स चैनल पर शो का नया सीजन जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस बार शो के जज करण्ा जौहर और गणेश हेगड़े होंगे। उनके साथ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज भी शो को जज करेंगी। शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी पिछले कई बार की तरह मनीष पॉल की होगी।
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक इस बार सात जोडि़यां शो में शामिल होंगी। इन सात कंटेस्टेंट और उनके कोरियोग्राफर पार्टनर की एंट्री ‘झलक दिखला जा 9’ में पक्की है।
झलक दिखला जा की जोडि़यां
1) सुरवीन चावला और सनम जौहर
2) नोरा फतेही और कोरनल रोड्रिग्स
3) करिश्मा तन्ना और रजित देव
4) अर्जुन बिजलानी और भावना खंडुजा
5) हेली शाह और जय नायर
6) शक्ति अरोड़ा और सुचित्रा सावंत
7) शांतनु माहेश्वरी और अलीशा सिंह
बीबीसी इस रिएलिटी शो को प्रोड्यूस करता है। इस बार कॉम्पटीशन बहुत मुश्किल होने वाला है क्योंकि बहुत अच्छे डांसर्स की एंट्री इस शो में होगी। यह शो जुलाई से कलर्स पर ऑन एयर होगा।