मुंबई : मशहूर टीवी एक्टर सूरज थापर के घर खुशियां आई हैं। खबर है कि सूरज थापर दोबारा पिता बन गए हैं। सूरज के पहले से ही एक बेटा था। गुड़ी पड़वा के दूसरे दिन ही सूरज के घर नन्हा मेहमान आया है। सूरज ‘ससुराल गेंदा फूल ‘सीरियल के अलावा बॉलीवुड फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में भी नजर आ चुके हैं।

बता दें की मशहूर टीवी एक्टर सूरज थापर के घर खुशियां आई हैं। खबर है कि सूरज थापर दोबारा पिता बन गए हैं। सूरज के पहले से ही एक बेटा था। गुड़ी पड़वा के दूसरे दिन ही सूरज के घर नन्हा मेहमान आया है। सूरज ‘ससुराल गेंदा फूल ‘ सीरियल के अलावा बॉलीवुड फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में भी नजर आ चुके हैं।
जहां इस बात की जानकारी सूरज ने मीडिया से बात करते हुए दी। सूरज थापर की पत्नी का नाम दीप्ति ध्यानी है जिन्होंने दोबारा से एक बेटे को जन्म दिया है। सूरज ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ‘मैं और दीप्ति बेटी होने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन ईश्वर ने हमें बेटा दिया। अब दो बेटे हैं यानी की शादी के बाद दो बेटियां आएंगी।
दरअसल सूरज ने कहा- ‘मेरी पत्नी बेटी चाहती थीं। यहां तक कि उन्होंने नर्स से कहा कि वह दोबारा चेक करें कि बेटी तो नहीं हैं। मैं यह सुनकर हंसता रहा।’ सूरज थापर ने दीप्ति ध्यानी से साल 2012 में शादी की थी। इन दोनों की शादी को 7 साल हो चुके हैं। सूरज थापर 51 साल के हैं।
सूरज कई सारे सीरियल कर चुके हैं। इन सीरियल्स में एक नई पहचान, रजिया सुल्तान, भाई, भइया और ब्रदर, चंद्रगुप्त मौर्या और एक रिश्ता साझेदारी का शामिल है। सूरज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ‘ससुराल गेंदा फूल’ सीरियल में सूरज ने आलोक कश्यप का किरदार निभाया था।
https://www.youtube.com/watch?v=4OwRpIeL07c