जानिए झटपट आलू से बनने वाला ‘आलू टिक्की बर्गर’ की रेसिपी

विदेशी बर्गर में देसी जायका लाके ये डिश बनाई गई है ‘आलू टिक्की बर्गर’ जी हा यह भारतीय आलू टिक्की और मुलायम बन का स्वादिष्ट मिश्रण है।

आलू टिक्की को भारतीय मसालों का उपयोग करते हुए घर पे बनाया गया है,बर्गर बनाना बहुत आसान है, ये कम से कम तेल से बनता है और बच्चों का फेवरेट है। हमें  बच्चों को खुश करना हो तो बर्गर खिला दो। तो आईये देखते है इसे बनाने की विधि-

जानिए झटपट आलू से बनने वाला 'आलू टिक्की बर्गर' की रेसिपी

आलू टिक्की बर्गर बनाने के लिए सामग्री :

  • बर्गर बन्स।
  • चीज़ स्लाइसेस।
  • उबले आलू – 4
  • नमक – 1 छोटा चम्मच।
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच।
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच।
  • प्याज– 2 बारीक़ कटी हुई।
  • हरी धनिया चटनी।
  • टोमेटो सॉस।
  • मक्खन / ताजी मलाई।

‘ABCD -3’ में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगे वरुण धवन, स्टाइल से छा जाने की तैयारी

आलू टिक्की बर्गर बनाने की विधि

आलू उबाल कर ठन्डे होने के बाद अच्छे से मसल ले और उसमे नमक, लाल मिर्च पाउडर व धनिया पाउडर मिलाए और गोल गोले बनाए और तवे पर रखे।

तवा धीमी आँच पर करे और टिक्की दोनो तरफ से लाल लाल होने पर गॅस बंद करे।आपकी टिक्की तैयार है।

अब बन को तेज चाकू से बिच मे से काट ले। और दो नो साइड मख्खन लगाए और सेंक ले।

अब कटी हुई प्याज रखे, एक गोबी का पत्ता रखे  और उसपे आलू टिक्की रख दे। अब हरी धनिया चट्नी लगाए और चीज़ स्लाइस उसपर रख दे।

अब उसपर प्याज़ डाले और आधे कटे बन से ढके।माइक्रोवेव में 30 सेकेंड को रखे और आपका आलू टिक्की बर्गर तैयार है, सॉस या चटनी के साथ गरम गरम परोसे।

यदि आप रात को कुछ हल्का खाना चाहते है तो इसे डिनर में परोसिये आलू वेफेर्स और कोक के साथ ये और भी टेस्टी लगता है।
LIVE TV