जानिए क्या होगा आपके साथ आज के दिन

शुक्रवार (1 अप्रेल 2016) के राशिफल में जानिए, आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए…

मेष 

आज क्रोध की अधिकता रहेगी। संतान की किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। व्यावसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृष

आप क्यों बिना सोचे-समझे काम करते हैं? अपनों का साथ कार्य करने की हिम्मत देगा। लापरवाही से काम न करें। अच्छे और उत्साही मित्रों का साथ रखें। वैवाहिक चर्चा सफल होगी।

मिथुन 

बिना बात के वाद-विवाद से दूर रहें। भवन निर्माण के काम अधूरे रहेंगे। आर्थिक तंगी आत्मविश्वास को कम कर सकती है। व्यावसायिक शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। सतर्क रहें।

कर्क

अपने आप पर विश्वास रखें। राजनीति में प्रभावशाली लोगों से संपर्क करेंगे। आपके गुणों एवं योग्यताओं के कारण समाज में विशेष प्रतिष्ठा मिलेगी। लाभ में वृद्धि होगी।

सिंह

धन का उपयोग परमार्थ के कार्यों में होगा। सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी रहेगी। दूसरों की आलोचना से बचें। सम्पति में निवेश करना लाभदायक रहेगा।

कन्या 

आपकी मेहनत और कर्म निष्ठा से व्यापार में इच्छित लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। बाधाओं, परेशानियों को पार करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकेंगे।

तुला 

दिन उपयुक्त है। संतान के कार्य संतोष दिलाएंगे। ज्ञान वृद्धि के लिए स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। प्रयास सही दिशा में करें तो रुका धन मिलेगा। किसी की बीमारी पर खर्च होगा। व्यवसाय बदलने का मन होगा।

वृश्चिक 

अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल सफलता मिलेगी। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। पत्रकारिता से जुड़े जातकों के लिए समय अधिकारियों के दबाव में बीतेगा।

धनु 

परिवार के वाद-विवाद का समाधान संभव है। संपत्ति के मामलों में विशेष उत्साह नहीं रहेगा। व्यवसाय में किसी के भरोसे न रहें। यात्रा सफल होगी। वैवाहिक प्रस्ताव उपयुक्त रहेंगे।

मकर 

अपनी मर्यादा में रहें, अपनों को धोखा देना ठीक नहीं है। कारोबार में नए कार्यों का विस्तार होगा। नौकरी में आपका महत्व एवं सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

कुंभ

समय पर निर्णय लेने से लाभ होगा। आपके किए कार्यों से सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार विस्तार में अड़चन आ सकती है। बोलचाल में संयम रखें।

मीन

अपने आप को साबित करने का मौका मिलेगा। आप बहुत कुछ कर सकते हैं पर आलस और लापरवाही के कारण आप पीछे हैं। किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात का लाभ आपको मिल सकेगा। आवास संबंधी समस्या रह सकती है।