REPORT – UMA MISHRA
मऊ – मऊ जिले में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है। इस खूनी संघर्ष में पति पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है। जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस जांच पङताल के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गयी है।
दरअसल रानीपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा मठिया गांव निवाी देवकी व टुनटुन चौहान के बीच पुराने घर को लेकर विवाद चल था। इसी विवाद को लेकर टुनटुन के पक्ष ने बीती रात दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। घर में घुसकर मौत का तांडव खेलना शुरु कर दिया।
इसमें एक पक्ष के 45 वर्षीय शिवचन और उनकी पत्नी 40 वर्षीय शिवचन को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दिया। वही घर में घुस हमलावर टुनटुन चौहान भी मारा गया। इसके साथ ही देवकी चौहान, राजा, रुपेश व गोलू गंभीर रुप से घायल हो गये।
यदि आप उस लड़की को पसंद नहीं करते हैं जो आपको पसंद करती है, तो उसे इस तरह बताएं अपनी भावनाएं
घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए जिलास्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी जनपद के लिए रेफर कर दिया गया। वही पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जमीनी विवाद में घटना घटित हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। वही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया है।