सर्दियों में छुहारे का चटकारा बचाएगा ठंडी हवाओं के झोकों से

अचारअचार तो बहुत खाए होंगे आपने मगर क्‍या कभी छुहारे का अचार खाया है। आज तक आपने इसे खीर और हलवे में तो बहुत डाला होगा मगर कभी ये नहीं सोचा होगा कि इसका अचार भी बन सकता है। छुहारे की तासीर गर्म होती है इसलिए ये स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। सर्दियों में इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा और गर्मी मिलती है। इनको बिना परहेज के पूरे साल इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जाने इसके अचार बनाने का तरीका।

अचार भरने के लिए सामग्री :

  • 300 ग्राम : काला नमक
  • 100 ग्राम : काली मिर्च
  • 100 ग्राम : पीपल
  • 50 ग्राम : जीरा
  • 50 ग्राम : सौंठ
  • 50 ग्राम : जीरा
  • 2 किलो : चीनी

छुहारे का अचार बनाने की विधि  :

  • सबसे पहले एक कटोरे में नींबू का रस निकालकर रख लें।
  • फिर इसमें 1 किलो छुहारे डालकर 5 दिनों तक भीगने के लिए रख दें।
  • नींबू के रस में ये फूल जायेंगे तब आप इनके बीजों को अलग कर दें।
  • उनमें निम्नलिखित सामग्री के मिश्रण को भरें।

अचार का मसाला बनाने की विधि-

  • इसका मसाला बनाने के लिए पहले आप इन सभी सामग्रियों को कूट लें।
  • फिर अच्छी तरह इन्‍हें मिला लें।
  • अब आप इस मिश्रण को ऊपर तैयार किये छुहारों में भरें।
  • भरे छुहारों को एक कांच के जार में डालें, फिर इनपर नींबू का रस डाल दें।
  • अब इस जार को उठाकर एक ऐसे स्थान पर खुला छोड़ दें, जहाँ इनपर 4 – 5 दिनों तक धूप लग सके।
  • अब तैयार है टेस्टी छुहारे का अचार, इसे आप रोटी, नान, ब्रेड के साथ चटकारे लेते हुए खा सकते हैं।
LIVE TV