घर में शौचालय के लिए खोदेे गड्ढे में पत्नी को जिंदा गाड़ा
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर ऐसा अनचाहा धब्बा लग गया है, जिसे मिटाना नामुमकिन होगा। राजस्थान में एक शख्स से पड़ोसियों को देखते हुए घर में शौचालय का गड्ढा तो खुदवाया लेकिन इसमें अपनी पत्नी को ही जिंदा गाड़ दिया।
एक महीने पुराने इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया। उसने जो खुलासे किए, वह दिल दहलाने वाले हैं।
राजस्थान के मजेरा गांव के रहने वाले आरोपी चांदमल जैन मुंबई में पुलिस गिरफ्त में आया है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत चांदमल के गांव के लोग अपने घरों में शौचालय बनवा रहे थे।
चांदमल ने भी मजदूरों को बुलाकर घर में शौचालय के लिए गड्ढा खुदवाया। लेकिन शौचालय बनाने से पहले ही मजदूरों को लौटा दिया।
इसके बाद उसने अपनी पत्नी सरिता को इस गड्ढे में जिंदा गाड़ दिया। गड्ढा भरने के बाद चांदमल ने इसी जगह चादर बिछाई और सो गया। कुछ दिनों तक चांदमल इसी जगह सोता रहा।
इस बीच एक दिन पड़ोसियों ने सुनीता के बारे में पूछा तो चांदमल ने बताया कि वह अपने मायके गई है। कई दिन तक सुनीता नहीं लौटी तो पड़ोसियों को शक होने लगा। इसकी भनक लगने पर चांदमल मुंबई भाग निकला।
पडोसियों ने सुनीता के घरवालों को सूचना दी, जिसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की जांच कर रही राजस्थान पुलिस ने तमाम कोशिशें कीं लेकिन सुनीता का पता नहीं चला।
इस दौरान एक महीना बीतने को आ गया। पुलिस ने शक के आधार पर एक बार फिर चांदमल के घर की तलाशी ली। जिस जगह वह सोता था, वहां बिछी चादर को हटाने पर पुलिस का माथा ठनका। इस जगह की खुदाई करने पर सारा मामला सामने आ गया।
राजस्थान पुलिस ने चांदमल की तस्वीरों को सभी पुलिस थानों में भेज दिया। बीते शनिवार को राजस्थान पुलिस के पास मुंबई से सूचना आई कि चांदमल कांदीवली में छिपा है।
राजस्थान पुलिस की एक टीम ने रविवार की सुबह कांदीवली ने चांदमल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि चांदमल की शादी साल 2013 में हुई थी। उसकी पत्नी सुनीता बीमार रहा करती थी।
घर में शौचालय के पीछे स्वच्छता अभियान
सुनीता के एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन वह मृत पैदा हुआ। इसके बाद से सुनीता की तबियत और बिगड़ गई। परिवार आर्थिक कमी के दौर से गुजर रहा था। इस बीच घर में शौचालय बनवाने का सामाजिक दबाव चांदमल पर भारी पड़ गया। लेकिन इससे निपटने के लिए उसे गलत फैसला ले लिया।