फिल्म ‘गांधी मेमोरबैलिया’ का पोस्टर लॉन्च
नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आधारित ‘गांधी मेमोरबैलिया’ फिल्म का पोस्टर सोमवार को दिल्ली में लॉन्च किया गया। फिल्म में बापू के अनछुए पहलुओं को दर्शाया गया है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2016 में प्रदर्शित फिल्म ‘मैंटोस्टान’ के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके, पिता-पुत्र की जोड़ी डॉ भानु प्रताप सिंह और आदित्य प्रताप सिंह गांधी मेमोरबैलिया बना रहे हैं।
गांधी मेमोरबैलिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आधारित एक भारत-अमेरिकी परियोजना की फिल्म है। इस मौके पर निर्माता-निर्देशक डॉ भानु प्रताप सिंह और आदित्य प्रताप सिंह एवं फिल्म में विक्टोरिया की अहम किरदार निभा रही अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री डारिया कोशेव ने मीडिया के समक्ष इस पोस्टर को रिलीज किया।
यह भी पढ़ें: Birthday special : फिल्मों से ज्यादा चर्चा में रहे प्रियंका के अफेयर
फिल्म के निर्देशक डॉ भानु प्रताप सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि यह फिल्म एक वृत्तचित्र नहीं है बल्कि दूसरों से अलग है। यह फिल्म गांधी के विचारों पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म एक जीवनी नहीं है बल्कि अन्य फिल्मों से अलग गांधी की सत्य और अहिंसा से हटकर भी गांधीजी के यादगार अनछुए पहलुओं पर आधारित है। फिल्म में बापू के अनदेखे हिस्से को दिखाने की कोशिश की गई है।
इस फिल्म में अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री डारिया कोशेव विक्टोरिया की किरदार निभा रही हैं जो कि गांधी से प्रभावित होकर भरत तक चली आती हैं। अभिनेत्री डारिया कोशेव ने बताया कि भारत में उनकी यह पहली परियोजना है और वह गांधी के विचारों से बहुत प्रेरित और प्रभावित हैं।
यह भी पढ़ें: कमाल खान बनाएंगे सलमान के मशहूर गाने का रिमिक्स
इस फिल्म का ट्रेलर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्तूबर, 2017 को भारत आएगा जबकि 30 जनवरी 2018 को फिल्म रिलीज होगा। यह फिल्म भारत और अमेरिका में एक साथ रिलीज किया जाएगा।
इसके साथ ही डॉ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बापू की 150वीं जयंती पर महात्मा गांधी पर 2019 में एक बड़ी परियोजना के साथ काम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
वीडियो सोर्स: Indian People
https://youtu.be/yTVEaueV8wk?t=40