
रिपोर्ट – अमित भार्गव
मथुरा : राया थाना इलाके के नगला अंबु के पास की घटना है | मांट ब्रांच की गंग नहर में अज्ञात महिला का शव मिला है | जिससे इलाके में फैली सनसनी |
थाना राया क्षेत्र के गांव नगला अंबू पास मांट ब्रांच गंग नहर में अज्ञात महिला का शव मिला | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला है महिला की उम्र 35 वर्ष के लगभग है |
जेल में कैदी उड़ा रहे मौज, दावत खा रहे और फ़ोन पर कर रहे बात ! वायरल हुआ वीडियो…
महिला के पेट पर चोट के निशान मिले है | जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है | शव चार से पांच दिन पुराना शव प्रतीत हो रहा है |
एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला कुमार ने बताया कि शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है | लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है | महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है |