जेल में कैदी उड़ा रहे मौज, दावत खा रहे और फ़ोन पर कर रहे बात ! वायरल हुआ वीडियो…

रिपोर्ट – कृपा कृष्णा

गाज़ीपुर : खबर गाजीपुर से है |जहां जिला जेल में बंद कैदियो का वीडियो वायरल हुआ है | वायरल वीडियों में जेल में बंद कैदी मोबाइल पर बात करते नजर आ रहे हैं | इतना ही नहीं गाजीपुर जिला जेल में बंद कैदी दावत उड़ाते नजर आ रहे है |

जेल में कैदी खुलेआम पिकनिक मनाते नजर आ रहे हैं | गाजीपुर जिला जेल में बंद कैदी बड़े आराम से मोबाइल पर बात कर रहे हैं |

जेल में बंद कैदी शाही अंदाज में दावत उड़ाते नजर आ रहे है | जेल परिसर में कैदी पिकनिक मनाते नजर आ रहे हैं | वीड़ियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है |

जबकि जेल के अफसर पूरी तरह मामले को लेकर लापरवाह नजर आ रहे हैं | इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जेल अफसरों की लापरवाही साफ नजर आ रही है |

 

3 दिन से लापता बच्ची का शव मिलने से हड़कम्प, परिजनों ने किया हंगामा !…

 

जेल के नियमों और कानूनों को लेकर जेल अफसर बेपरवाह हैं | जबकि जेल में बंद कैदी खुलेआम जेल मैन्यूल का माखौल उड़ा रहे हैं | गाजीपुर जिला जेल प्रदेश की अति संवेदनशील जेलों में शुमार है |

बावजूद इसके वायरल वीडियों ने जेल प्रशासन की कलई खोल दी है | फिलहाल जेल का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है और मामले की जांच और कार्यवाही के लिए के लिए कमेटी बनाई है |

 

LIVE TV