
फतेहपुर जिला कांग्रेस कमेटी में गुरुवार को कांग्रेस नेता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस नेता नितिन सिंह ने यह इस्तीफा नई जिम्मेदारी मिलने के बाद ही तुरंत दिया।

आपको बता दें कि नितिन सिंह को जिला कमेटी में सचिव पद पर मनोनीत किया गया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। नितिन सिंह ने यह इस्तीफा जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी फतेहपुर को पत्र लिख कर दिया। अपने पत्र ने नितिन सिंह ने लिखा कि, आपको अवगत कराना है कि आपने जिला कार्यकारिणी में मुझे जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया है। हालांकि निजी कारणों के चलते अभी पार्टी को समय देने में असमर्थ हूं। जिसके चलते अपने पद से त्याग पत्र दे रहा हूं।
