कंगना रनौत ने जो बाइडन की तुलना गजनी से की, कमला हैरिस को लेकर कही ये बड़ी बात

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट सोशल मीडिया पर अपने विचार खुल कर रखती है।इसे लेकर कई बार उनके प्रशंसक समर्थन भी करते हैं वहीं कई बार वह खुद सोशल मीडिया पर निशाने पर भी आ जाती है।अमेरिका में हुए चुनाव के परिणाम आने के बाद कंगना रनोट ने कमला हैरिस का समर्थन किया है।

कंगना ने कमला हैरिस की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘गजनी बिडेन के बारे में कुछ नहीं कह सकती, वह हर 5 मिनट में भूल जाते हैं, वह 1 साल से ज्यादा नहीं चल पाएंगे। जाहिर है कमला हैरिस शो को चलाएंगी।जब एक महिला आगे बढ़ती है, तब वह अन्य महिलाओं के लिए भी जगह बनाती हैl इस ऐतिहासिक जीत के लिए कमला हैरिस को बधाई।’

जो बिडेन और कमला हैरिस को जीत की लगातार बधाई दी जा रही है, जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रंप पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।कंगना जल्द फिल्म ‘थलैवी’ में नजर आएंगी।उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म जे.जयललिता की बायोपिक है। इसके बाद वह तेजस में नजर आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवारा कर रहे हैं।

कंगना इसके अलावा फिल्म धाकड़ में भी नजर आने वाली है। कंगना रनोट बॉलीवुड अभिनेत्री है। वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कंगना को लेकर मुंबई में विवाद भी हुआ था। इसके बाद बीएमसी ने उनके घर के एक हिस्से को अवैध बताकर धराशाई कर दिया था। कंगना इसके बाद मामले को लेकर कोर्ट भी पहुंची थी। वह महाराष्ट्र सरकार के काम से खुश नहीं है।

LIVE TV