ADHM की रिलीज़ पर अभी भी बवाल ज़ारी, राज ठाकरे कर रहे ट्रेंड

ए दिल है मुश्किल मुंबई। बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ बीते कई दिनों से विवाद में घिरी हुई है। लेकिन अब फिल्म की रिलीज़ का रास्ता महारष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साफ़ कर दिया। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर चर्चाएं जारी है। वहीं, राज ठाकरे ट्रेंड करने लगे हैं।

ए दिल है मुश्किल पर बवाल ज़ारी

आइए, अब आपको बताते हैं कि ट्विटर पर किस तरह की यूज़र्स की प्रतिक्रिया आ रही थीं।

कुछ यूजर्स ने कहा है कि सिर्फ 1 विधायक वाली पार्टी ने बिना किसी सपोर्ट के करण जौहर को मुश्किल में डाल दिया। कुछ लोगों का कहना है कि राज ठाकरे इस बार बिल्कुल सही थे। शहीदों के कंधे पर भी बंदूक।

– @Sharanyashettyy हैंडल से ट्वीट में यूजर ने कहा- राज ठाकरे शहीदों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं। इसमें गर्व करने जैसी कोई बात नहीं है।

-@iamranjandharने लिखा- जब हमारी आर्मी रोज एलओसी पर आतंकियों से निपटती है। कम से कम उस वक्त तो हमें उनके हक के लिए सामने आना चाहिए।

राज ठाकर ने यही किया है।

-@pr_akash_rajने एक जोक शेयर किया। जोक के मुताबिक- राज ठाकरे ने बेटे से पूछा- कौनसा गाना सुन रहे हो? बेटे ने कहा- दूरी….। राज ठाकरे ने कहा- ठीक है, आज से तुम्हारी पॉकेट मनी 50 रुपए कम कर दी जाएगी।

– @hankypantyने ट्वीट किया। राज ठाकरे ने ऐ दिल … के रिलीज की मंजूरी दे दी। इस शर्त पर कि पांच करोड़ रुपए आर्मी रिलीफ फंड में दिए जाएंगे। ये हफ्ता वसूली है।

– @tehseenpअकांउट से ट्वीट में लिखा गया- महाराष्ट्र के सीएम ने राज ठाकरे जैसे ठग से बात कर मामला क्यों सुलझाया। फडणवीस को तो राज ठाकरे को जेल में डाल देना चाहिए था।

जोक भी सामने आए

– कुछ लोगों ने सरकारी वसूली बताते हुए देवेंद्र फडणवीस पर सवाल उठाए हैं। ये भी कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार की जिम्मेदारी तो कानून को सख्ती से लागू करने की थी।

बाला साहेब के रास्ते पर राज

– ‘ऐ दिल….’ पर सख्त रुख अपनाने वाले एमएनएस चीफ को तारीफ भी मिल रही है। एक ट्वीट में कहा गया- राज बाला साहेब की विरासत को ही तो आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने देश और इस देश की आर्मी के लिए बेहतरीन काम किया है।

– महेश नाम के यूजर ने लिखा- राज ठाकरे ने फिर हमको मूर्ख बनाया है। ये पांच करोड़ आर्मी को नहीं बल्कि राज की पार्टी को मिलेंगे। सच्चाई ये है कि हमें पॉलिटिक्स की समझ ही नहीं है।

क्या था विवाद?

दरअसल ए दिल है मुश्किल में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को लेकर मनसे वाले विरोध कर रहे थे। लेकिन फिल्म मेकर्स की सीएम से मीटिंग के बाद यह निष्कर्ष निकला कि फिल्म रिलीज़ होगी। हालांकि सोशल मीडिया पर अभी भी घमासान ज़ारी है।

 

 

LIVE TV