नई दिल्ली| ईरान में तीन इसाई नागरिकों को शराब पीना महंगा पड़ गया है| शरिया अदालत ने सभी को चर्च की पवित्र शराब पीने के लिए 80 कोड़ों की सजा सुनाई है| इन नागरिकों को कुछ महीनों पहले हाउस चर्च से गिरफ्तार किया गया था|
ये तीनों नागरिक पहले ही कई महीने जेल में बिता चुके हैं लेकिन अब इनकी रिहाई होनी है| रिहाई से पहले इन तीनों युवकों को 80 कोड़े खाने होंगे|
इसाई नागरिकों को शराब पीना पड़ा भारी
दरअसल, इन तीनों युवकों ने मुस्लिम छोड़ ईसाई धर्म अपनाया है| ईरान में ईसाई नागरिकों के लिए शराब पीना गैरकानूनी नहीं है, लेकिन शरिया कानून के तहत मुस्लिमों के शराब पीने पर पाबंदी है| यहाँ मुस्लिमों का धर्म-परिवर्तन भी गैरकानूनी माना जाता है|
इन तीनों पर राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ काम करने का भी आरोप है| इसके चलते इनको इस सजा से छूट नही मिल सकी है| ख़ास बात ये है कि इन तीनों आरोपियों में से एक युवक को इसी आरोप के तहत 2012 में भी कोड़ों की सजा मिल चुकी है|
ईरान में चौराहों पर कोड़े मारने की सजा काफी आम है। इनमें दूसरी औरत से संबंध रखना और शराब पीना जैसी चीजें शामिल हैं।