आप का दिन मंगलमय हो, 17 मई, दिन- मांगलवार, ऋतु- ग्रीष्म, मास-वैशाख, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर 03:00 से 04:30 तक, तिथि -एकादशी, दिशाशूल-उत्तर दिशा
आज का राशिफल
मेष:- आज आप का पूरा दिन व्यावसायिक भागदौड़ भरा रहेगा। आर्थिक हालत में सुधार, स्वास्थ्य का ध्यान दें।
उपाय:भगवान शिवपार्वती की उपासना करें।
शुभ रंग -श्वेत
वृष:- आज आपका दिन अधिक व्यस्त रहने के आसार हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक वातावरण धीरे-धीरे आपके पक्ष में होगा।
उपाय:- प्रभु श्री सीताराम जी की उपासना करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – समुद्री हरा
मिथुन:- आज का दिन नयी स्फूर्ति भरा होने की संभावना है। धर्मिक कार्यों में रुचि। बच्चों से स्नेह करें।
उपाय:- देवालय में फल का दान दें।
शुभ रंग -पीला
कर्क:- आज आपका दिन आपके व्यावसायिक क्षेत्र के लिए अच्छा है। नए मित्रों से लाभ की संभावना है।
उपाय:- माता दुर्गा को रक्त (लाल) पुष्प अर्पण करें।
शुभ रंग -केसरिया
सिंह:- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य पक्ष प्रभावित रह सकता है। आर्थिक लाभ की संभावना।
उपाय:- कला तिल किसी देवालय में दान करें।
शुभ रंग – गुलाबी
कन्या:- आज का दिन थोड़ा भागदौड़ भरा हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान दें। पारिवारिक विवाद से बचें। आर्थिक लाभ होने की संभावना।
उपाय:- भगवान श्री गणेश की उपासना करें।
शुभ रंग-हल्का पीला
तुला:-आज का दिन शुभ है। व्यर्थ की चिंता का त्याग कर कार्य करें, लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलने की संभावना।
उपाय:-निंदा से बचें।
शुभ रंग – आसमानी
वृश्चिक:- आज का दिन मिलाजुला व मध्यम फलदाई है। अधिक श्रम से धनार्जन की संभावना। जीवन साथी का सहयोग।
उपाय:-ॐ नमः शिवाय का 108 बार जप करें।
शुभ रंग – हरा
धनु:-आज का दिन आर्थिक पक्ष को मजबूत कर सकता है। व्यक्ति विशेष से लाभ की संभावना।
उपाय:- पुनीत नदी में दीप दान दें।
शुभ रंग -जामुनी
मकर:-आज आपका दिन नई स्फूर्ति भरा होगा। आय के क्षेत्र में लाभ की संभावना। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
उपाय:-किसी गरीब को फल दान करें।
शुभ -लाल
कुम्भ:-आज आपका दिन मिलाजुला, अच्छा फल प्रदान करने वाला हो सकता है। आर्थिक लाभ की संभावना।
उपाय:- माता माहगौरी का दर्शन करें
शुभ रंग-पीला
मीन:- आज का दिनमंगल मंगलमय सूचना प्रदान करने वाला होगा। आज आप के रुके हुए धन के प्राप्ति के योग हैं। धैर्य रखें।
उपाय:-हनुमान जी की आराधना करें।
शुभ रंग -पीला
आज के दिन का विशेष महत्व
1- आज की तिथि बहुत महत्वपूर्ण है। आज मोहिनी एकादशी है।
2- आज के दिन जो भगवान विष्णु के स्मरण में रात्रि जागरण करता है। जीवन मुक्त होकर चिर यश को प्राप्त होता है।
3- श्री स्कन्द पुराण के वैष्णवखण्ड में वैशाख महात्म्य में वर्णन आता है कि आज के ही पावन दिन समुद्र मंथन से “अमृत” निकला था। जिसकी परिरक्षा के लिए भगवन विष्णु ने स्वयं मोहनी रूप धारण किया था।
4- अस्तु आज के दिन जो जीव एकादशी व्रत व रात्रि जागरण करता है, वह समस्त कर्मों से विरत हो इस धराधाम में चिर यश प्राप्त कर विष्णु लोक को प्राप्त कर लेता है।
5- आज के दिन, फल दान, सुवर्ण दान आदि का विशेष महत्व है, एकादशी के दिन महाप्रसाद (चावल) का सेवन नहीं करना चाहिए।
आप सब का मंगल हो
इति शुभम
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044749252