आज का राशिफल

आज का राशिफलदिनांक-02 दिसंबर, दिन- शुक्रवार, 2016 का राशिफल

मेष : किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। यात्रा पर भी जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष : वाणी में सौम्यता रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कर्क : किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह : मन अशांत रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। किसी पैतृक व्यवसाय में लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं।

कन्या : शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

 तुला : माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

धनु : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर : पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा।

कुंभ : शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

मीन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

LIVE TV