आज का राशिफल

दिनांक-23 नवंबर, दिन- बुधवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में किसी विशेष प्रयोजन से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयेाग मिलेगा।

वृष : मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मित्रों से मतभेद बढ़ सकते हैं। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मिथुन : मानसिक परेशानियों का हल निकलेगा। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टकारी रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा।

कर्क : अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। पदोन्नति भी संभव है। लेकिन स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

सिंह : खर्चों में वृद्धि होगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। मित्रों का सहयेाग मिलेगा। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कन्या : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। भाइयों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हें। संचित धन में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : आलस्य में वृद्धि होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय होगी।

धनु : उच्च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जाना हो सकता है। मित्रों के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं।

मकर : सम्पत्ति का विस्तार होगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन संभव है।

कुंभ : व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। खर्चों में वृद्धि होगी। धार्मिंक संगीत में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार का सहयेाग मिलेगा।

LIVE TV