आज का राशिफल

आज का राशिफलमेष : शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष : आत्मसंयत रहें। आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन अशांत रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।

कर्क : क्रोध की अधिकता रहेगी। लेकिन वाणी में सौम्यता भी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह : मानसिक शांति रहेगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयेाग कर सकते हैं।

कन्या : आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

तुला : भवन सुख का विस्तार होगा। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ धार्मिक सत्संगादि कार्यक्रम में समागम हो सकता है।

वृश्चिक : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिश्रम में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

धनु : क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा।

मकर : पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। संतान को कष्ट होगा।

कुंभ : किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के साधन बन सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन : अध्ययन में रुचि तो बढ़ेगी, लेकिन शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

LIVE TV