आज का इतिहास: रिश्वतखोरी के मामले में बांग्लादेश की पूर्व पीएम गई थीं जेल

आज का इतिहासबांग्लादेश में भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने शेख़ हसीना पर एक निजी बिजली कंपनी से अवैध तरीके से चार लाख 35 हज़ार डॉलर की राशि लेने का आरोप लगाया गया था,जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में  आयोग का कहना था कि यह मामला वर्ष 1996 से 2000 के बीच का है जब शेख़ हसीना सत्ता में थीं।

आज का इतिहास

1999 – जॉन एफ़. कैनेडी के पुत्र जॉन एफ़. कैनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2001 – जैक्स रोगे (बेल्जियम) अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के आठवें अध्यक्ष बने।
2002 – पराग्वे में आपातकाल की घोषणा।
2003 – पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इस्रायल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी।
2004 – चीन ने उत्तरी चीन के सबसे बड़े तटीय शहर त्यानचिन में पहला आनलाइन वायु सुरक्षा अभ्यास किया।
2006 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।
2007 – बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।
2008 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की। अमेरिका ने अगले पांच सालों में पाकिस्तान को साढ़े सात अरब डॉलर की असैनिक मदद के लिए एक विधेयक पेश किया।

16 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1909 – अरुणा आसफ़ अली – ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।
1984 – कटरीना कैफ – बालीवुड अभिनेत्री
1917 – जगदीशचन्द्र माथुर – प्रसिद्ध नाटककार

16 जुलाई को हुए निधन

2005 – के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार

 

LIVE TV