आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक और भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। इनमें दो महिलाएं हैं।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे

यह हादसा शुक्रवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे हुआ है। बताया गया है कि कार सवार लखनऊ की ओर जा रहे थे, तभी एक्सप्रेसवे के 21 माइलस्टोन के समीप कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं व एक अन्य युवक घायल हैं, जिन्हें आगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RRB JE Recruitment की वैकेंसी में हुआ है ये बड़ा बदलाव, जल्द जान लें पूरी जानकारी

पुलिस का कहना है कि दोनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये लोग हिमाचल से घूमकर लौट रहे थे। कार काफी तेज रफ्तार से जा रही थी।

LIVE TV