कभी गीता पढ़ने में जीता था इनाम, बनी IS की आतंकी!

ISIS-females

केरल। निमिशा ने कभी अपने स्कूल में राज्य स्तर पर गीता पढ़ने में इनाम जीता था, वो अब आईएस की आतंकी बनने जा रही है। केरल से लापता 21 लोगों में शामिल निमिशा के बारे नई जानकारी सामने आई है।

केरल के कासरगोड़ जिले के 21 मुस्लिम लोग पिछले एक महीने से लापता हैं। उनके रिश्तेदारों को डर है कि वे इस्लामिक स्‍टेट जैसे आतंकवादी संगठन से जुड़ने के लिए सीरिया चले गए हैं। हालांकि, उनके आईएस से जुड़ने की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के मुताबिक कुल 21 लोग राज्य से लापता हैं।

यह भी पढें:- जापान में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

निमिशा ने क्लासिकल डांस और म्यूजिक में भी कई इनाम जीते हैं। किताबें पढ़ने का शौक रखने वाली निमिशा ने एक ईसाई युवक से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। इस्लाम धर्म कबूलने के बाद निमिशा ने अपना नाम फातिमा रखा लिया था। निमिशा के पति ने भी शादी के बाद इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था।

निमिशा की अपने पति इस्सा से मुलाकात उस वक्त हुई जब वह सेंचुरी डेंटल कॉलेज, कासरगोड में पढ़ रही थीं। इस मुलाकात के चार दिन बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी। निमिशा की मां बिंदू को इस बारे में कुछ भी नहीं पता था। पिछले साल नवंबर में वह अपने पति के साथ गायब हो गई थीं। जब निमिशा ने अपने परिवार वालों का फोन उठाना बंद कर दिया तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके कुछ दिनों बाद कोर्ट में निमिशा को एक युवक के साथ बुर्का पहने हुए देखा गया।

LIVE TV