विजयवाड़ा|आंध्र प्रदेश में भीषण घटना हुई है| प्रदेश के गुंटुर जिले में गुरुवार को 47 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस बाढ़ के पानी में फंस गई। प्रशासन ने यह जानकारी दी है। आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस वुटुकुरु गांव में फंस गई थी।
आंध्र प्रदेश में भीषण घटना
जैसे ही पानी ऊपर चढ़ा, कुछ यात्री बस के ऊपर चढ़ गए और बेसब्री से मदद का इंतजार करने लगे। प्रशासन भीषण बाढ़ के कारण बचाव अभियान शुरू नहीं कर पाया।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जिला कलेक्टर कांतिलाल डांडे बचाव अभियान के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे हैं।
आंध्र प्रदेश के गुंटुर और अन्य जिलों में बुधवार से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाके पानी में डूब गए हैं।