अर्जुन- मलाइका आए नज़दीक, एक्टर ने खरीदा आलीशान घर, जानें इसकी कीमत व खासियत

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अक्सर मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्तें को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर आये दिन उनकी तस्वीरें देखने को मिल ही जाती है, लेकिन इस बार अर्जुन अपने रिश्तें को लेकर नहीं, बल्कि अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

दरअसल, अर्जुन ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में एक शानदार स्काई विला खरीदा है। उनका यह नया घर 25 मंजिला इमारत में है, जिसमें 81 स्काई विला है। अर्जुन कपूर यह घर 4 बीएचके अपार्टमेंट है। उनके इस घर से वर्ली सी लिंक का नजारा साफ देखने को मिलेगा। इस घर की सबसे बड़ी खासियत है, इसमें बना पूल और मिनी गोल्फ एरिया। मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन कपूर ने यह नया अपार्टमेंट 20 से 23 करोड़ रुपये के बीच में खरीदा है। अर्जुन कपूर के इस 4 बीएचके अपार्टमेंट में उन्हें कई सारी सुविधाऐं मिलेंगी। उनका यह घर 26 फ्लोर की बिल्‍डिंग में है, जहां उनके लिए पूल, जिम, पेट कॉर्नर, लाइब्रेरी, प्ले एरिया, मिनी गोल्फ कोर्स, स्पा सहित कई और सुविधाएं मौजूद हैं। इस अपार्टमेंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, उनके इस घर की दूरी मलाइका अरोड़ा के घर से काफी कम है।

LIVE TV