अब ऋषि कपूर के निशाने पर आईं किम कर्दाशियाँ

ऋषि कपूर मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। इस बार उन्होंने हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कर्दाशियाँ का सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाया है। वह फिर से यूज़र्स की आलोचना का शिकार बन गए हैं।

उन्होंने किम कर्दाशियाँ की ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें किम की तुलना प्याज से भरे थैले से की है। उन्होंने इस ट्वीट के साथ कैप्शन लिखा है, ‘जाली वाले थैले में प्याज़’। उन्होंने फोटो के नीचे लिखा है,’प्रेरणा कहीं से भी मिल सकती है।’

ऋषि कपूर ने किया किम कर्दाशियाँ पर हमला

ऋषि के इस ट्वीट को उनके फैंस ने मज़ाक में ही लिया है। एक फैन का कहना है कि वह आज के प्राइम टाइम डिबेट के लिए तैयार रहें।

इससे पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन पर एक आपत्तिजनक टिप्पपणी की। उन्होंने ट्विटर पर तस्वीर शेयर की है जिसमें हिलेरी क्लिंटन माइक के सामने खांसने की मुद्रा में नजर आती हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि मोनिका, क्या यह सही तरीका है?

इस ट्वीट को करने का मकसद हिलेरी के पति और पूर्व राष्ट्रेपति बिल  क्लिंटन और मोनिका लेवेंस्‍की के प्रेम प्रसंग को सबके सामने लाना था। बिल क्लिंटन ने वाइट हाउस में काम करने वाली इंटर्न मोनिका से अपने रिश्ते  कबूले थे।

ख़बरों के मुताबिक़ मोनिका ने माना था कि उन्होंने दफ्तर में ही बिल के साथ संबंध बनाए थे। यह मुद्दा दुनिया भर में छाया रहा था। इसलिए ऋषि कपूर ने तस्वीर शेयर की है जिसके ज़रिये वह इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

उसके बाद सोशल मीडिया ने उनपर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं, कई लोगों ने उनके इस पोस्ट को महिला विरोधी भी बताया।  ऋषि कपूर ने इस पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ट्रंप पर भी टिप्प णी की, इसलिए हिलेरी पर भी की। अगर किसी को पसंद नहीं है तो इसे डिलीट कर दीजिए। यह सिर्फ फन के लिए है।

आपको बता दें कि हिलेरी भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी अच्छी दोस्त हैं।

LIVE TV