पश्चिम बंगाल में छिटपुट झड़प के बाद मतदान शुरू, सभी 59 सीटों पर हो रही है वोटिंग

भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हनुमान मंदिर में माथा टेका। आज भोपाल में भी वोट डाले जा रहे हैं। साध्वी का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजिय सिंह से है।
देश के सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। जहां दिल्ली की सभी 7 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल में 8 सीटों पर मतदान के लिए लोगों के पहुंचने के सिलसिला शुरू हो गया है।
पश्चिम बंगाल में छिटपुट झड़प के बाद मतदान शुरू
बंगाल में मतदान से पहले ही हिंसा देखने को मिल रही है। मिदनापुर में भाजपा के दो नेताओं को गोली मारे जाने की खबर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले बीती रात झाड़ग्राम में भाजपा कार्यकर्ता रमन सिंह का शव मिला है।
लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। बता दें कि यूपी की 14 सीटों सहित सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही 543 सदस्यीय लोकसभा की 483 सीटों का चुनाव पूरा हो जाएगा। इस चरण में हरियाणा की सभी 10 तथा दिल्ली की सभी सात सहित बिहार, मध्यप्रदेश व पश्चिम बंगाल की 8-8, झारखंड की 4 तथा उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस चरण में 10.16 करोड़ लोग 1.13 लाख मतदान केंद्रों पर वोटिंग करेंगे। इसमें 5.42 करोड़ पुरुष और 4.74 करोड़ महिला मतदाता हैं।

769 निर्दलीय सहित कुल 979 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने 54, बसपा ने 49 तथा कांग्रेस ने 46 प्रत्याशी उतारे हैं। इस चरण की 59 में से 34 ‘रेड अलर्ट सीट’ हैं।
जहां तीन या उससे ज्यादा उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
LIVE TV