हरियाणा में मतदान आज, 223 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुए थे। 10 अप्रैल 2014 को तीसरे चरण में यहां वोट डाले गए थे। चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को 07, इंडियन नैशनल लोक दल को 02 और कांग्रेस को 1 सीट पर जीत हासिल हुई थी।
haryana
अंबाला लोकसभा क्षेत्र से 18, कुरुक्षेत्र से 24, सोनीपत से 29, भिवानी- महेंद्रगढ़ से 21, गुरुग्राम से 24, सिरसा से 20, हिसार से 26, करनाल से 16 और फरीदाबाद से 27 उम्मीदवार चुनाव लडे़ंगे। इस लोकसभा चुनाव में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 29 तथा करनाल से सबसे कम 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, भिवानी-महेन्द्रगढ़ और गुरुग्राम संसदीय क्षेत्रों में एक-एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया। करनाल सीट पर पांच उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया।
टोल फ्री नंबर-1950 पर भी 128 कर्मचारी डयूटी पर हैं। चुनाव के लिए 22819 कंट्रोल यूनिट, 44374 बैलेट यूनिट और 24451 वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। शांतिपूर्ण और घटना मुक्त चुनाव करवाने के लिए 67,000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हैं।
विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 95 कंपनियों को तैनात किया गया है।
7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर चुनाव आज, दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान आज
लगभग सवा लाख अधिकारी-कर्मचारी प्रत्यक्ष रूप से चुनाव ड्यूटी पर हैं। 82754 पोलिंग स्टाफ, 9911 पीडब्ल्यूडी वॉलंटियर्स, 9227 माइक्रो ऑर्ब्जवर, 1634 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 900 जोनल मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, 7760 ड्राइवर सहित वाहन, जिला निर्वाचन अधिकारी, नोडल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों के साथ लगभग 10737 स्टाफ व 2000 अतिरिक्त कर्मचारी चुनावी डयूटी में लगाए गए हैं। 537 फ्लाइंग स्कवॉड टीमें मतदान कार्य के लिए लगाई गई हैं।
LIVE TV