महिलाएं किस तरह से करती हैं कंडोम का इस्तेमाल?

images (5)आज तक आपने पुरूषों को तो कंडोम का इस्तेमाल करते सुना या देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाएं भी कंडोम का इस्तेमाल करती हैं। जी हां, ये सच है महिलाएं भी कंडोम का जमकर इस्तेमाल करती हैं।

कंडोम का इस्तेमाल

एक सर्वे रिपोर्ट में ये माना गया है कि अमेरिका में लगभग 91 फीसदी महिलाएं हैं जो फीमेल कंडोम का इस्‍तेमाल करती हैं। वहीं अगर हम भारत की बात करें तो यहां महिलाएं अक्‍सर कंडोम का नाम सुनकर ही हैरान हो जाती हैं। लेकिन अब भारत भी धीरे-धीरे इस मानसिकता से उबर रहा है और महिलाएं भी कंडोम के इस्‍तेमाल के प्रति सचेत रहने लगी हैं।

महिलाएं अपने कंडोम में पुरुषों के कंडोम के मुकाबले ज्यादा आराम महसूस करती हैं। महिला कंडोम पॉलियुरेथेन का बना होता है जो पुरुष कंडोम से बहुत पतला होता है। इस कंडोम की परत इतनी पतली होती है की महिलाएं संभोग के दौरान गर्मी को महसूस करती हैं। महिलाओं के लिए जो कंडोम बनाया गया है उसकी लम्बाई लगभग 6.5 इंच होती है। जब महिला इसे पहनती है तो उसका मूत्रमार्ग ढक जाती है जिससे स्त्रियों को गर्भधारण नही होता और नही किसी प्रकार की बीमारी का खतरा होता है।

वहीं पुरुष कंडोम लेटैक्स का बना होता है जिसमें एलर्जी की संभावना बनी रहती है लेकिन अगर बात करें महिला कंडोम की तो उसमें किसी भी तरह की एलर्जी की संभावना नहीं होती। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि‍ कंडोम का पहला मॉडल 1993 में मार्केट में आया था और फिर बाद में 2007 और फिर 2009 में अन्‍य मॉडल आए थे। अब तीन तरह के फीमेल कंडोम मार्केट में उपलब्ध हैं। लेकिन आज के इस दौर में जब भी कंडोम का नाम सामने आता है तो शर्म और लोकलज्जा के कारण उससे दूर भागते हैं। इसका दुष्परिणाम भी उनके जीवन पर पड़ता है।

LIVE TV