कोलकाता में हादसा: ममता बनर्जी ने किया मुआवजे का ऐलान

एजेन्सी/  bridge-kolkata-1459424149कोलकाता में एक निर्माणाधीन फ्लाइओवर के गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी रैली स्थगित कर मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। 

ममता बनर्जी ने हादसे में शिकार हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि मरने वालों को पांच लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपए और घायल को एक लाख रुपए की घोषण की है।

विवेकानंद फ्लाइओवर का निर्माण उत्तरी कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में गणेश टॉकिज के पास किया रहा था जो बड़ाबाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मलबे में कम से कम 150 लोगों के दबे होने की आशंका है। 

प्रसाशन ने आपातकालीन नंबर भी जारी कर दिए हैं। कोई भी 1070, 033-22143526/ 033-22535185/ 033-22145664 फैक्स 033-22141378  नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

पीएम मोदी ने जताया दु:ख 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में निर्माणाधीन फ्लाइओवर के ढहने पर गहरा दु:ख जताया है और राहत कार्यों की जानकारी ली है। अमरीका यात्रा पर गए मोदी ने ट्वीट किया, ‘कोलकाता में एक निर्माणाधीन फ्लाइओवर के ढहने की खबर से मैं दु:खी हूं। मैंने वहां की स्थिति और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली है।’प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मेरी संवेदनाएं दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ है और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

LIVE TV