किसके लिए खुशियों की सौगात लाया है बुधवार?

एजेन्सी/

मेष 

आपके व्यवहारimages (14) और समझदारी से सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आजीविका के क्षेत्र में आपकी योजना कारगर हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति सम्भव है।

वृष 

परिवारिक संस्कारों के कारण धार्मिक रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों का लाभ मिलेगा। राजनीति में प्रतिष्ठित व्यक्ति से भेंट होगी। आर्थिक कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। बुरी आदतों के कारण परिवार में क्लेश सम्भव है।

मिथुन

अपनी बारी का इंतजार करें। कार्यस्थल पर गलत निर्णय लेने से बचें। अनावश्यक काम में समय बर्बाद न करें। व्यापार अच्छा चलेगा। आवश्यक खरीद होगी।

कर्क

नौकरी में अधिकारियों के दबाव से चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार संभव है। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

सिंह 

आपकी कार्यप्रणाली से अधीनस्थ प्रभावित होंगे। मनचाहे पद के लिए बुद्धि से प्रयत्न करेंगे तो लाभ होगा। परिवार में खर्च अधिक होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

कन्या 

दिन आज रोमांचकारी रहेगा। नए अनुभव होंगे। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। सही रणनीति के कारण प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार विस्तार के योग हैं।

तुला

कार्यस्थल पर दूसरों की देखादेखी नहीं करें। अन्यथा हानि सम्भव है। आपकी बुद्धि और सूझबूझ की समाज और परिवार में सराहना होगी। राजकीय कार्य में सफलता की संभावना है।

वृश्चिक 

नौकरी में अवसर हितकर होंगे। जल्दबाजी में कोई काम न करें। अपरिचित व्यक्तियों का सहयोग कार्य पूर्ण करवाने में सहायक होगा। अंतराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े लोग लाभ अर्जित करेंगे।

धनु

आपके व्यवहार और कार्यकुशलता से लोकप्रियता में वृद्धि होगी। धन निवेश की योजना लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे।

मकर 

अपने क्रोध को नियंत्रित करें। आप बहुत जल्दी उग्र हो जाते हैं। व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहेगा। संपत्ति प्राप्त होने के भी योग हैं। रचनात्मक कार्य से आपकी प्रगति होगी। स्व-निर्णय से कार्य करें।

कुंभ 

कार्यक्षेत्र में लोगों से संपर्क  बढ़ाकर अपनी योजनाएं पूर्ण कर सकते हैं। आज यश, प्रशंसा एवं पुरुषार्थ बढ़ेगा। परिवार के वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हनुमानजी की आराधना से लाभ होगा।

मीन 

अपनों पर व्यर्थ में संदेह न करें। मित्रों से वाद-विवाद की स्थिति को टालें। आर्थिक निवेश में गलत निर्णय आपको चिंता में डालेंगे। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डालेंगे। सतर्क  रहें।

LIVE TV