आज किस पर होगी लक्ष्मी की कृपा

imagesएजेन्सी/बुधवार के राशिफल में जानिए, कैसा बीतेगा आज का दिन

मेष 

दिन शुभ है। आर्थिक स्थिति दुरुस्त होगी। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारों में वृद्धि होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

वृष 

कारोबार में धनलाभ होगा। माता-पिता का सुख-सहयोग मिलेगा। समय व परिस्थिति में सुधार सम्भव है। व्यावसायिक यात्रा करना सफल होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुन 

आपकी दिनचर्या में बदलाव लाना होगा। आर्थिक लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें।

कर्क

आपकी लापरवाही से धनहानि व मानसिक तनाव बढ़ेगा। कार्य के प्रति गोपनीयता बरतना आवश्यक होगा। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

सिंह 

कर्म क्षेत्र से लाभ होगा। समय की शुभता व अनुकूलता का आभास होगा। घर-परिवार में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। अपनों का सुख व सहयोग बढ़ेगा।

कन्या 

कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग कर लाभ अर्जित करेगे। धनलाभ मिलना संभव होगा। ननिहाल से शुभ समाचार मिलेगे। वाहन सुख सम्भव है। गणेशजी की आराधना आपके लिए श्रेयस्कर रहेगी।

तुला 

दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर जरूरतों की पूर्ति होगी। कारोबार में लाभप्रद स्थिति बनेगी। मित्रों का सहयोग मिलने से खुश होंगे।

वृश्चिक 

सफलता से आपका उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति शुभ व अनुकूल होगी। कला के कार्य में रुचि बढ़ेगी। चल-अचल संपत्ति का लाभ होगा। भाइयों से मनमुटाव संभव है।

धनु 

नौकरी में आपका मन नहीं लगता। धैर्य रखें, उपयुक्त समय का इंतजार करें। समय मध्यम है। मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

मकर 

आलस्य को हावी न होने दें। व्यस्तता में सेहत को नजरअंदाज न करें। भाइयों की सफलता से प्रसन्नता होगी। नए संपर्क लाभदायक रहेंगे।

कुंभ 

आपकी जीवन शैली से अधीनस्थ प्रभावित होंगे। धन-कोष में वृद्धि सम्भव है। सुख-साधनों पर खर्च संभव है। समय शुभ है।

मीन 

आपकी कार्यशैली में परिवर्तन करना होगा। धनवृद्धि व सुख-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। नए व्यावसायिक अनुबंध होंगे। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी।

LIVE TV