हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले जानें इसके फायदे और नुकसान

आज के मॉडर्न दौर में जहां हमारे बीच मौजूद सारी चीज़ें तकनीक के कारण मुमकिन है तो वहीँ कुछ लोग इन तकनीकों का इस्तेमाल अपनी खूबसूरती को बढ़ाने में भी करने से पीछे नहीं रहते| बढ़ती उम्र की सबसे बड़ी परेशानी है झड़ते बाल| अक्सर उम्र बढ़ने के साथ साथ लोगों में बाल झड़ने की समस्या देखी जाती है या फिर कुछ कारणों से लोगों के बाल खराब हो जाते हैं जिसके इलाज के लिए लोग अब हेयर ट्रांसप्लांट करने लगे हैं| इस हेयर ट्रीटमेंट के अपने कुछ फायदे और नुक्सान भी होते हैं तो जानते हैं आखिर क्या हैं इससे होने वाले फायदे और नुक्सान…

हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले जानें इसके फायदे और नुकसान

देता है नेचुरल लुक

हेयर ट्रांसप्लांट आजकल काफी ट्रेंड कर रहा है| फिल्म स्टार हो या कोई आम इंसान अपने मनचाहे बाल पाने के लिए इस ट्रीटमेंट को अपनाते हैं|

वाराणसी से पीएम मोदी, नामांकन से पहले महिला प्रस्तावक के छुए पैर

हेयर ट्रांसप्लांट करवाने का उद्देश्य है कि व्यक्ति को उसका मनचाहा बाल फिर से वापस मिल सके| पर आपको बता दें कि ये बाल नेचुरल नहीं होते हैं लेकिन यह दिखने में बिलकुल नेचुरल लगते हैं| बाल नेचुरल दिखें इसके लिए ट्रांसप्लांटेशन से पहले पिगमेंट और बालों के कलर को मिलाकर ही बाल प्रत्यारोपित किया जाता है|

हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले जानें इसके फायदे और नुकसान

हेयर ट्रांसप्लांट करवाने वाले कई लोगों का ऐसा मानना होता है की यह सर्जरी काफी महंगी होती है पर आपको बता दें कि यह जेब पर भारी नहीं पड़ता है|

एक बार हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद आपको गंजेपन से छुटकारा पाने का एक ठोस उपाय भी मिल जाता है इसलिए अगर आप अपने सिर के खोए हुए बालों को फिर से वापस पाना चाहते हैं तो हेयर ट्रांसप्लांटेशन एक अच्छा उपाय हो सकता है|

गूगल पर हो रहा ‘थानोस’ के जादू का असर, एक चुटकी में छूमंतर हो रहा डेटा

ब्लीडिंग होने की संभावना

अगर हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के कई फायदे है तो नुकसान भी हैं| इससे होने वाले नुकसान की बात करें तो हेयर ट्रांसप्लांट के बाद आपको ब्लीडिंग होने की भी संभावना काफी होती है और इससे आपके पूरे सर में काफी दिनों तक सूजन भी बनी रहती है|

इस ब्लीडिंग को एक सामान्य प्रेशर देकर रोका जाता है लेकिन अगर ब्लीडिंग ज्यादा होने लगे तो इसे अलग से सिलाई कराने की जरूरत पड़ सकती है जो और भी दर्द हो सकता है|

LIVE TV