हांग कांग पिंक डायमंड की 470 करोड़ में हुई नीलामी

पिंक डायमंड ज्यूरिख। 59.60 कैरेट के पिंक डायमंड की मंगलवार को नीलामी की गई। हांगकांग में इस नीलामी में किसी भी हीरे के लिए बोली लगने के रिकॉर्ड टूट गए।

पिंक डायमंड 71.2 मिलियन डॉलर यानि तकरीबन 470 करोड़ रुपए में बिका। नीलामी सोथबे नीलामी हाउस ने कराई।

पिंक डायमंड शुरू में 132.5 कैरट का था, किन्तु कांट-छांट और तराशे जाने के बाद यह 59.6 कैरट रह गया।

इस हीरे की नीलामी हांगकांग के ज्वेल्स एंड जेडिएट सिंप्रग सेल में हुई। इस हीरे को 1999 में अफ्रीका में डी बीयर्स ने खदान से निकाला गया था।

पिंक डायमंड की पहली नीलमी 2003 में वाशिंगटन में हुई थी। इसे हीरो को तराश कर तैयार करने में दो साल लगे। पिंक डायमंड को पिंक स्टार के नाम से जाना जाता है।

मालूम हो कि यह हीरा अब तक का सबसे बड़ पिंक हीरा माना जा रहा है। इस हीरे की नीलामी के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। साथ ही भारत सहित कई देशों के व्‍यवसायी भी हीरे की नीलामी में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।

LIVE TV