
मुंबई। बॉलीवुड में कुछ जोडि़यां ऐसी हैं, जो जब-जब साथ होती हैं धमाल मचा देती हैं। वैसे तो बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ी है लेकिन जो जादू सलमान खान और संजय लीला भंसाली के साथ में है वह किसी और में नहीं। कई सालों से साथ काम न करने वाला ये जोड़ा एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर सकता है।
सलमान और संजय लीला भंसाली ने मिलकर बॉलीवुड को कई फिल्में दी है। जिनमें से ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी फिल्म का जादू आज भी लोगों के बीच बरकरार है। कुछ वजह से दोनों लंबे समय तक साथ काम नहीं कर पाए हैं। लोगों को लंबे अर्से से दोनों की जबरदस्त वापसी का इंतजार है।
खबरों के मुताबिक फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जल्द ही दोनों फिल्म के लिए साथ काम कर सकते हैं। हाल ही में सलमान ने अपनी और संजय की वापसी को लेकर खुलासा किया है। सलमान ने बताया कि संजय बीते 3 सालों से सलमान को लेकर फिल्म बनाने की कोशिश में जुटे हैं। संजय की ये कोशिश काफी समय में बेकार जा रही है। जल्द ही कोई अच्छा पोजेक्ट मिलते दोनों फिल्म का काम शुरू कर सकते हैं।
संजय की पिछली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के समय भी महौल काफी गर्म हुआ था। खबरें थीं कि सलमान उस फिल्म में नजर आने वाले हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं था। फिल्म में सलमान की जगह रणवीर सिंह नजर आए थे।
अब ये तो समय के साथ ही पता चलेगा कि इतनी अफवाहों के बाद आखिर कब सलमान और संजय लीला भंसाली की जोड़ी दोबारा देखने को मिलती है। आखिरी बार सलमान साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ में कैमियो करते नजर आए थे।