‘ठाकुर’ के जन्मदिन पर चिंटू ने शेयर की तस्वीर, खोला राज़
मुंबई। बॉलीवुड में ‘ठाकुर’ एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही संजीव कुमार का चेहरा आंखों के सामने आ जाता है। ‘शोले’ में ठाकुर का किरदार निभाकर संजीव कुमार कुमार बच्चों से लेकर बड़ों तक की याद में बस गए हैं। फिल्मी दुनिया का ये बड़ा सितारा आज भले ही हमारे बीच में नहीं है लेकिन इसकी याद किसी के दिल से नहीं निकल पाई है।
संजीव कुमार की आज 79वीं जन्म तिथि है। 60 अैर 70 के दशक में संजीव ने अपनी अदाकारी से सबको दीवाना बना रखा था। उन्होंने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए थे। ‘ठाकुर’ हो या फिल्म ‘खिलौना’ में निभाए गए पागल का किरदार लोगों के जहन में वो झलकियां आज भी जिंदा हैं।
यह भी पढ़ें: जैकलीन हुईं एक्साइटेड, शेयर कर डाला वीडियो
संजीव कुमार की 79वीं जन्म तिथि पर ऋषि कपूर ने पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर दोनों की साथ में की गई एक फिल्म की है। तस्वीर को शेयर कर ऋषि कपूर ने बताया है कि दोनों की साथ में की गई यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई थी।
ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इसमें ऋषि और संजीव सूट पहने दिख रहे हैं। तस्वीर में संजीव कुमार के हाथ में गुलाब का फूल है।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस 10 की लोकेश की तस्वीरें उड़ा देंगी होश
अपने समय में संजीव सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि प्यार के अफसानों की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं। 70 का दशक सिर्फ और सिर्फ संजीव और हेमा मालिनी के प्यार के अफसानों से रंगा था। हालांकि यह प्यार हमेशा एक तरफा रहा।
इस बात को हर कोई मानता है कि हेमा के प्रति एक तरफा प्यार ने ही संजीव की जान ले ली। संजीव को हेमा का साथ न मिल पाने का बेइंतेहा दुख था। उनका ये दुख उन्हें अंदर ही अंदर खाए जा रहा था। आखिरकार 6 नवंबर 1985 को संजीव की धड़कनों ने उनका साथ छोड़ दिया। फिल्मी दुनिया का ये सितारा सबको अलविदा कह गया।
Great Talent. Sanjeev Kumar would have been 79 today. Did one film with him which never released. Thank you Hari bhai,we love your movies! pic.twitter.com/ZdrSROFs01
— Rishi Kapoor (@chintskap) July 9, 2017
वीडियो सोर्स: अट्रा बॉलीवुड
https://youtu.be/s0buPh32b5A?t=12