‘शिवाय’ के लिए नहीं माने सलमान लेकिन शाहरुख कहेंगे ‘ऐ दिल है मुश्किल’

शाहरुख खानमुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अब करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का हिस्सा होने जा रहे हैं। शाहरुख ने करण की सारी फिल्मों में काम किया लेकिन बीच में दोनों के बीच बातचीत होनी बंद हो गयी थी। हालाँकि अब सारे गिले-शिकवे दूर हो गए हैं और शाहरुख करण की अगली फिल्म में कैमियो का किरदार निभाएंगे।

शाहरुख खान बनेंगे कैमियो 

ख़बरों के मुताबिक, करण की ये फिल्म 1977 में आई फिल्म ‘दूसरा आदमी’ का रीमेक होगी। इस फिल्म में ऋषि कपूर, नीतू सिंह और राखी थीं। शशि कपूर ने इस फिल्म में कैमियो किया था। इसी फिल्म पर आधारित है करण की ‘ऐ दिल है मुश्किल’।

इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन होंगे। वहीं शाहरुख को स्पेशल रोल के लिए एप्रोच किया गया है।

करण की ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज़ होने जा रही है। वहीँ, अजय देवगन की शिवाय भी दिवाली के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। दोनों ही फिल्मों में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सलमान खान को अजय देवगन ने शिवाय फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस के लिए कहा था। हालाँकि सलमान ने इन ख़बरों का खंडन किया है। लेकिन अजय देवगन को यह खबर सुनकर परेशानी ज़रूर होगी कि करण ने शाहरुख को स्पेशल रोल के लिए मना लिया है।

 

LIVE TV