लखनऊ

शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के अंतर्गत बुधवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में ‘नारी शक्ति दीवार’ का अनावरण एवं ‘हस्ताक्षर अभियान’ सफलतापूर्वक चलाया गया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अंजुम इस्लाम द्वारा किया गया। उन्होंने ‘नारी शक्ति दीवार’ पर अपने हस्ताक्षर कर इस अभियान की शुरुआत की और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

इस अवसर पर प्रो. मधु चौहान, प्रो चन्दना बोस, प्रो बिंदु, डॉ रागिनी श्रीवास्तव, डॉ सौरभ मिश्रा, डॉ अंशुल, श्रीमती रमा मिश्रा, डॉ वंदना जायसवाल, डॉ रंजीता, डॉ अनामिका, डॉ शैलजा आदि शिक्षकगणों ने भी हस्ताक्षर अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने दीवार पर नारी सशक्तिकरण से जुड़े अपने विचार साझा किए और समाज में महिलाओं के सम्मान व अधिकारों के प्रति संकल्प लिया। महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button