धोखा खाने से हैं परेशान, ये वास्तु टिप्स करेंगे समाधान…

वास्तुशास्त्रआज कल के दौड़ते जीवन और झूठ के बीच उलझी हुई ज़िन्दगी में तमाम दुख हमारे आस-पास मंडराते रहते हैं। धोखा खाने से लोग अक्सर डिप्रेशन में चले जाते हैं और लम्बे समय तक दुःख से घिरे रहते हैं। जिसकी वजह से उनकी ज़िन्दगी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं, जिनका सही तरह से पालन करने पर धोखा खाने से बचा जा सकता है।

वहीं एक ओर अब जमाना ऐसा आ गया है कि पराए लोगों से ज्यादा हमारे बेहद करीबी लोग हमें धोखा दे जाते हैं। अगर इंसान को परखने में आप बार-बार गलती कर जाते हैं तो इन वास्तु के उपायों को सही तरह से अपनाकर आप बच सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…

माना जाता है कि पिंक या किसी भी हल्के रंग की चादर अपने बेडरूम में बिछाने से प्यार में धोखा खाने से बचा जा सकता है। बेडरूम में बेड के ठीक सामने शीशा नहीं लगाना चाहिए।

जो लोग रोजाना के जीवन में धोखा खाने से बचना चाहते हैं, उन्हें प्रातः काल उठकर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इसके अलावा दरवाज़े और खिड़की की तरफ पीठ करके बैठने से भी बचना चाहिए।

कहा तो यह भी जाता है कि घर की महिलाओं को लाल कपड़े नहीं धारण करने चाहिए और जूठे बर्तन जल्द ही धुल लेने चाहिए।

इसके अलावा वॉशिंग मशीन घर के उत्तर-पश्चिम भाग में रखनी चाहिए। घर में सफेद चन्दन या उसकी बनी मूर्ती ऐसे स्थान पर स्थापित करनी चाहिए, जहां सबकी नज़र बार-बार पड़ती हो।

सफेद चंदन को बार-बार देखना वास्तु में शुभ माना गया है और इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वैसे तो ये सब छोटी बातें हैं लेकिन इनसे धोखा खाने का डर हमें हमेशा बना रहता है।

LIVE TV