ये हैं वो खूबसूरत सितारेे जो रातों रात हो गए फेमस, देखिए कैसे

नई दिल्ली। यूं तो सोशल मीडिया में आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इस वैलेंटाइन वीक के दौरान भी आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है। स्कूल में सेमिनार के दौरान एक लड़की खास अंदाज में आंखों ही आंखों में रोमांस करती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो युवाओं को खूब पसंद आ रहा है।

लेकिन सिर्फ प्रिया ही नही इससे पहले भी कई सितारे हुए जो रातों रात मशहूर हो गए। टेक्नोलॉजी के दिनों बहुत से लोगों को फेमस कर दिया। ऐसे ही कुछ लोगों के नाम हम आपको बताने जा रहे हैं।

प्रिया प्रकाश वारियर

 

गौरलतब है कि यह वीडियो क्लिप आने वाली मलयाली फिल्म ‘उरु अदार लव’ के गाने ‘Manikya Malaraya Poovi’ का एक हिस्सा है। आपको बता दें कि ये लड़की साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं और इनका नाम है प्रिया प्रकाश वारियर। बताया जा रहा है कि प्रिया मलयालम फिल्म ‘ओरु अदार लव’ से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही उनके इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। रातों रात इस वीडियो ने प्रिया को लाखों फॉलोअर्स दे दिए।

अरशद खान

पाकिस्तान का एक चायवाला पिछले साल अक्टूबर से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए लाखों दिलों की जान बन गया। अरशद अपनी नशीली नीली आंखों से लड़कियों को दीवाना करने के लिए जाने जाते हैं। इस चायवाले का नाम है अरशद खान।

ढिंचैक पूजा

सेल्फी का नाम लेते ही कही न कहीं हमारे ज़हन में ढिंचैक पूजा का नाम आ ही जाता है। पिछले साल अपने वीडियो सेल्फी मैने ले ली आज से फेमस हुई थी। हालांकि पूजा के गाने का अंदाज किसी को पसंद नहीं आया लेकिन फिर भी वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। पूजा ने ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ के अलावा ‘पिंक स्कूटर’ भी गाया था।

कुसुम श्रेष्ठ

नवंबर 2016 में नेपाल की एक लड़की की फोटो दुनियाभर में वायरल हो गई। वो नेपाल की बेहद खूबसूरत सब्जी बेचने वाली बन गई। उसका नाम कुसुम श्रेष्ठ है और उसकी उम्र 20 साल है।

LIVE TV