मुम्बई सपनों का शहर घूमना हैं तो एक बार जाइए सपनों की गलियों में…

मुंबई । मुम्बई यह एक ऐसे शहर है जो अपने आकर्षक जीवनशैली के लिए जाना जाता है।बॉलीवुड  के अधिकतर कलाकारो के घर आपको यही पर देखने को मिलेगे।मुंबई का सपना विश्व में अमेरिका के सपने की तरह है। यहां पर आपको पूजा के विभिन्न स्थान और प्रकार और विभिन्न व्यंजनों  देखने को मिल जाएगा।पूजा के विभिन्न स्थान और प्रकार और विभिन्न व्यंजनों

मुंबई देश के बाकी हिस्सों से सड़क, रेल,समुद्र और हवाके माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जब आप मुंबई शहर पहुँचते हैं तो आप देश के अन्य भागों की जीवन पद्धति और मुंबई की जीवन पद्धति में अंतर स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।यहाँ की हवा में दोस्ती की एक अंतर्निहित भावना है और यहाँ आप व्यस्त रास्ते पर चलती हुई टैक्सियों और स्काय वॉक पर चलने वाले राहगीरों को अनुशासन के एक विचित्र प्रकार के शिकंजे में देखेंगे जिसके वे अभ्यस्त हो गए हैं।  मुंबई अब तक भारत का अद्वितीय पर्यटन स्थल है।

Uttarakhand:लॉकडाउन का उल्लंघन करना पड़ा महंगा,कुल51 लोगों पर केस दर्ज!

मुंबई का उदारवादी मिश्रण मुंबई में सब कुछ मिलता है, शॉपिंग से लेकर खाना और दर्शनीय स्थलों से लेकर प्रसिद्द नाईटलाईफ़ संस्कृति।  इस शहर में ब्रांड खरीददारी के अलावा फैशन स्ट्रीट और बांद्रा में लिंकिंग रोड़ दो प्रमुख रोड़ साईड शॉपिंग स्थल हैं। गर्म दोपहर में समुद्र के किनारे जाईये, पिकनिक की योजना बनाईये और समुद्र किनारे के मुंबई कुछ प्रसिद्द व्यंजनों जैसे सैंडविच, कुल्फी और फालूदा, पानीपुरी और महाराष्ट्र के प्रसिद्द वडा पाव की विभिन्न शैलियों का आनंद उठाईये।

मुंबई में तीन प्रसिद्द बीच(समुद्र किनारे) हैं, जुहू बीच, चौपाटी और गोराई। प्रकृति प्रेमी पर्यटक जो ज़्यादा भीड़भाड़ पसंद नही करते उनके लिये गोराई बीच उपयुक्त स्थल है।अन्य पर्यटन स्थलों के विरुद्ध आप मुंबई को तभी अच्छे से देख सकते हैं यदि आपके पास कोई वाहन हो। तो जब तक आप इस शहर में हैं आपको एक टैक्सी या कार किराये पर ले लेनी चहिये। मुंबई की दोपहर बहुत गर्म होती है और वाहन आपकी मदद करता है।

आप दक्षिण मुंबई तथा मरीन ड्राईव रास्ते पर चलने वाली डबल डेकर बस का अनुभव ले सकते हैं। मरीन ड्राईव को क्वींस नेकलेस के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप कुछ साहसिक कार्य करना चाहते हैं तो मुंबई की लोकल ट्रेन में चढ़ने का प्रयत्न करें जो मुंबई में परिवहन का सबसे तीव्र प्रकार माना जाता है। पश्चिमी और केन्द्रीय लाइन की ट्रेनें क्रमश: चर्चगेट और वीटी स्टेशन से छूटती हैं और प्रस्थान एक दो मिनिट में ही होता है।
मॉल्स और मंदिर पिछले दस दशकों में मुंबई में मॉल संस्कृति अधिक बढ़ी है और आज मुंबई में देश के कुछ प्रमुख मॉल हैं। हाल में ही इसमें एक और नाम पलाडियम जुड़ा है जो पवई में फोएनिक्स मिल में स्थित है जहाँ कई डिज़ाइनर ब्रांड जैसे गुच्ची, वर्साचे और बुर्बेर्री उपलब्ध हैं। पैलेडियम मॉल में कुछ प्रसिद्द रेस्टारेंट हैं जिसमें कैलीफोर्निया पिज़्ज़ा शामिल है जो उपलब्ध पिज़्ज़ा सुविधाओं से कुछ अलग है

फैशन स्ट्रीट, मुंबई धार्मिक लोगों के लिये मुंबई में देश के कई पवित्र स्थल हैं। इनमें से दो प्रमुख स्थल भगवान गणेश को समर्पित सिद्धिविनायक मंदिर और हाजी अली मस्ज़िद हैं जिनकी अपनी अलग कहानी है। इन दोनों की वास्तुकला लगभग एक जैसी है तथा ये जिस वास्तुकला को प्रदर्शित करते हैं उसकी वैयक्तिक सराहना ही की जा सकती है। हालांकि सावधान रहें, इन दोनों स्थानों पर बहुत ज़्यादा भीड़ होती है। अत: अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या पर्यटन मार्गदर्शक से पूछ लें कि सैर के लिये उत्तम समय कौन सा है। यदि आप बहुत ज़्यादा धार्मिक नियमों का पालन नही करते तो मंगलवार और गुरूवार को सिद्धिविनायक मंदिर नही जाना चाहिए।

शहर का जीवन, दिन के बाद(रात्रि जीवन) मुंबई की नाईटलाईफ़ की चर्च देश भर में होती है और इसे विश्व में सबसे अधिक सुरक्षित माना जाता है। नाईट क्लब और लाउंज जैसे पॉलीएस्थेर्स, टोट्स, द एल्बो रूम और 21 डिग्री फैरेनहाइट कुछ विकल्प हैं जिनमें से आप चुन सकते हैं। मुंबई की नाईट लाईफ़ रात को एक से तीन बजे के बीच समाप्त होती है जो इलाके पर निर्भर करती है और इस बात पर भी की वह क्लब है या होटल। और पार्टी अभी भी खत्म नही होती। पार्टी के बाद कोलाबा के प्रसिद्द बड़े मियाँ के यहाँ जाईये और स्वादिष्ट रूमाली रोटी रोल्स का आनंद उठाईये।

यूपी के सहारनपुर और कानपुर में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

ऐसा कहा जाता है कि बड़े मियाँ के यहाँ गए बिना मुंबई की रात पूरी नही होती। फोर सीज़न्स का आईस बार मुंबई का एक नया आकर्षण है जो 34 वीं मंजिल पर स्थित एक रूफ टॉप लांज है जहाँ से रात में मुंबई का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है।वे पर्यटक जो कार से भ्रमण नही करना चाहते उनके लिये मुंबई टूर की नियमित बसें जिन्हें मुंबई दर्शन बस कहा जाता है, उपलब्ध हैं जो गेटवे ऑफ इंडिया से प्रारंभ होती हैं और आपको सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को दिखाकर शाम को गेटवे पर छोड़ती हैं।
कुल मिलाकर मुंबई में सभी आयु समूह और जातियों के पर्यटकों के लिये विकल्प उपलब्ध हैं हालांकि कम समय होने पर भी तीव्र गति की प्रकृति वाले इस शहर में आप अच्छे से घूम सकते हैं। शहर के भीतर यात्रा करना सस्ता, पर्याप्त और सुविधाजनक है और व्यवहारिक रूप से हर स्थान पर मदद उपलब्ध है।

LIVE TV