मुख्यमंत्री ने संतरा महंत के निधन पर जताया दुख, विधानसभा अध्यक्ष से फोन पर की बात

अमर सदाना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मती संतरा महंत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मती संतरा महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की बड़ी बहन हैं। मती संतरा महंत का हृदयघात से निधन हो गया है। उनका कोरबा के अस्पताल में इलाज चल रहा था।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, मती संतरा महंत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।  

LIVE TV