मिल्खा सिंह के निधन पर पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया शोक, जानिए किसने क्या कहा?

बीते कई हफ्तों से कोरोना के चलते लोकप्रिय धावक और पूर्व ओलंपियन पद्मश्री मिल्खा सिंह (91) का चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था वहीं इसी दौरान उनका निधन हो गया। फ्लाइंग सिख के नाम से दुनिया भर मे मशहूर मिल्खा सिंह ने बीती शुक्रवार रात को अपनी आखिरी सांसें ली। आपको बता दें कि वह बीती 19 मई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही देश में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके बाद देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने उन्हें याद करते हुए शोक संदेश साझा किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुख

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विट के माध्यम से लिखा कि, ” मिल्खा सिंह के निधन की खबर से दुखी हूं। उनके संघर्ष और ताकत की कहानी आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेगी। “

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट करते हुए लिखा कि, “हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिसने देश की कल्पना पर अधिकार कर लिया था और भारतीयों के दिलों में विशेष स्थान था। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने खुद को लाखों लोगों के लिए प्रिय बना दिया था। उनके निधन से दुखी हूं।”

खेलमंत्री ने भी किया याद

खेलमंत्री किरन रिजिजू ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, “भारत ने अपना सितारा खो दिया है। मिल्खा सिंह जी हमें छोड़ गए हैं लेकिन वे हर भारतीय को भारत के लिए चमकने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं।” 

सीएम अमरिंदर ने कहा- एक युग का हुआ अंत 

इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी उनके निधन पर गहरा दुख  जताया। सीएम अमरिंदर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मिल्खा सिंह जी के निधन की खबर के बेहद दुखी हूं। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है और भारत और पंजाब और आज निर्धन हो गए। “

LIVE TV