तीरंदाजी : मकाउ इंडोर ओपन में रजत चौहान ने जीता रजत पदक

मकाउ। एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले भारत के अनुभवी तीरंदाज रजत चौहान ने यहां जारी मकाउ इंडोर ओपन में अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की कंपाउंड स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है।

monika

इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे एक अन्य भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा को निराशा का सामना करना पड़ा।

रजत को फाइनल में नीदरलैंड्स के माइक स्कोलएसर से 146-147 से हार का सामन करना पड़ा और ऐसे में उन्हें रजत पदक हासिल हुआ। इस साल एशियाई खेलों में रजत ने कंपाउंड टीम स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किया था।

आईएसएल-5: आज चेन्नइयन और एटीके होंगे आमने-सामने

एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले अभिषेक को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नीदरलैंड्स के माइक के ही हाथों हार का सामना कर बाहर होना पड़ा।

इसके अलावा, महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा में भारत की रवीना गोयल कांस्य पदक हासिल करने से चूक गई। उन्हें कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में इराक की फातिमा अल महसादानी से 138-143 से हार का सामना करना पड़ा।

LIVE TV