शर्मनाक: केजरीवाल और संजय निरूपम अपने मां-बाप से भी वीडियो मांगेंगे

भोपाल। भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक्स को लेकर जारी बयानबाजी अब रुकने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला हैं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का, यहां से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एक विवादास्पद टिप्पणी में कहा कि ये वे लोग हैं, जो अपने मां-बाप से भी वीडियो मांगेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक्स के सबूत सामने लाने की बात कही थी। इस पर राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में बुधवार को विधायक शर्मा सर्जिकल स्ट्राइक्स पर सवाल उठाने वालों पर जमकर बरसे।

rameshwar-sharma-620x400

 

उन्होंने कहा, “ये लोग सेना से सर्जिकल स्ट्राइक्स के वैसे ही सबूत मांग रहे हैं, जैसे इन्हें अपने मां-बाप के वीडियो देखने के बाद ही उनके असली होने पर भरोसा होगा।”

उन्होंने कहा, “सैनिक अपना लहू दे रहे हैं, अपनी जान दे रहे हैं, देश पर अपने प्राण न्यौछावर कर रहे हैं। जो सैनिकों पर भरोसा नहीं करते हैं, वे गद्दार हैं, वे पाकिस्तान के एजेंट हैं। वे नहीं बोल रहे हैं, बल्कि इनकी भाषा में कोई न कोई नवाज शरीफ या पाकिस्तानी एजेंट बोल रहा है।”

बताते चलें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की सराहना की और बाद में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत जारी करने को कह दिया। और फिर, कांग्रेस के एक वरिष्‍ठ नेता ने इस सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी करार दे डाला।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भारतीय सेना की ओर से अंजाम दिए गए सर्जिकल स्‍ट्राइक पर सवाल उठाया था।  उन्‍होंने इस सर्जिकल स्‍ट्राइक को फर्जी बताया था और कहा था कि जब तक सबूत नहीं देंगे तब तक ये स्‍ट्राइक फर्जी लगेगा। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख संजय निरुपम ने ट्वीट किया कि हर भारतीय सर्जिकल स्ट्राइक चाहता है, लेकिन सियासी फायदे के लिए फर्जी सर्जिकल ऑपरेशन ठीक नहीं।

LIVE TV